Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   girls run away from marriage

फेरे के समय दुल्हन लापता, चचेरी बहन से हुई दूल्हे की शादी

Tue, 16 Mar 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
girls run away from marriage
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात को फेरे के समय दुल्हन लापता हो गई। रात भर खोजने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर युवती की चचेरी बहन से दूल्हे की शादी करा दी। इधर, लड़की के लापता होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लड़की को सुबह उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव की लड़की की बरात सोमवार को बागपत जिले के एक गांव से आई थी। सभी बराती खाना खा रहे थे। जयमाला के कार्यक्रम से पहले दुल्हन सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर चली गई। जब काफी देर के बाद वह नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

लड़का पक्ष को भी पता लग गया कि लड़की लापता हो गई है। इधर, खाना खाने के बाद काफी बराती वापस जा चुके थे। लड़की के लापता होने पर जब मामला बिगड़ने लगा तो लोगों ने यह सुझाव दिया कि लड़के की शादी किसी अन्य लड़की से करा दी जाए। इसके लिए लड़की की चचेरी बहन तैयार हो गई। आनन-फानन दूल्हे की शादी लड़की की चचेरी बहन से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। युवती के बरामद होने की सूचना पर ग्रामीण भी कोतवाली आ गए। कोतवाली में बढ़ती भीड़ को देखकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस युवती और उसके प्रेमी को किसी दूसरे स्थान पर ले गई। एसआई रामनरेश सिंह का कहना है कि लड़की बालिग है और वह माता-पिता के घर नहीं जाना चाहती। उसका कहना है कि माता-पिता से उसकी जान को खतरा है, इसलिए उसे उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed