फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girls raised her voice

अपने आत्मबल को जगाएं, गलत होने पर आवाज उठाएं

Wed, 18 Nov 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Girls raised her voice
डाइट प्रांगण में आयोजित मिशन शक्ति को कार्यक्रम में मौजूद डीएम व एसडीएम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस में आयोजित कार्यक्रम का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुभारंभ किया। डीएम ने छात्राओं/प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए अपने आत्मबल को जगाने तथा अपने इरादाें को मजबूत करने व गलत व्यवहार किए जाने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने को कहा।
डीएम ने छात्राओं/प्रशिक्षुओ को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब आप स्वयं आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो परिवार के ऊपर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होगी। पुरुष एवं महिलाएं सभी समान है। छोटी सी छोटी घटना को अपने परिवार के साथ साझा अवश्य करें। विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने छात्राओं/प्रशिक्षुओं को स्वयं को सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर यादव, प्रवक्ता डायट द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डायट सुनील कुमार व जिला महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने की। इस अवसर पर राजू कुमार, कुलदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, देवराज सिंह, उमा कुमारी गौतम, अर्चना सिंह, चरनजीत सिह, गौरव गुंजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed