{"_id":"6545100446339efbdc05ac26","slug":"girl-refused-to-marry-young-man-is-threatening-to-make-the-video-viral-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: शादी से पहले पता चली एक बात, युवती ने कर दिया इंकार, युवक दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: शादी से पहले पता चली एक बात, युवती ने कर दिया इंकार, युवक दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी
Fri, 03 Nov 2023 08:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:52 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती की अलीगढ़ निवासी युवक के साथ शादी तय हुई है। युवती को जब पता चला कि युवक नशा करता है तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस बात से आग बबूला हुआ युवक अब युवती को फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती को पता चला कि युवक नशा करता है, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवक ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती की अलीगढ़ निवासी युवक के साथ शादी तय हुई है। युवती को जब पता चला कि युवक नशा करता है तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस बात से आग बबूला हुआ युवक अब युवती को फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
3 नवंबर को युवती पहले परिजनों के साथ मेंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की। कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर क्राइम शमीम अहमद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन