{"_id":"66a81db8ff8ee72d8f0d57f4","slug":"girl-dies-of-electrocution-younger-sister-burnt-hathras-news-c-56-1-sknl1012-118054-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट से युवती की मौत, छोटी बहन झुलसी, अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट से युवती की मौत, छोटी बहन झुलसी, अलीगढ़ रेफर
Tue, 30 Jul 2024 04:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:24 AM IST
सार
गांव प्रेम नगर कलूपुरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कुमकुम और उसकी चचेरी बहन खुशी पुत्री योगेंद्र छत से शवयात्रा देख रहीं थी। अचानक खुशी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
करंट से युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हसायन के क्षेत्र के गांव प्रेमनगर कलूपुरा में 28 जुलाई की देर रात शव यात्रा देख रहीं दो चचेरी बहन हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटी को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव प्रेम नगर कलूपुरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनकी शवयात्रा वहां से निकल रही थी। 18 वर्षीय कुमकुम पुत्री कृष्णगोपाल और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन खुशी पुत्री योगेंद्र छत से शवयात्रा देख रहीं थी। अचानक खुशी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर कुमकुम उसे छुड़ाने लगी, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। आनन-फानन परिजन दोनों बहनों को उपचार के लिए लिए 108 एंबुलेंस से बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने कुमकुम को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। खुशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर किशोरी के परिजनों और परिचितों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन