{"_id":"6a0b7f7381edf83db20ed3f1","slug":"girl-dies-from-fever-and-stomach-pain-hathras-news-c-56-1-hts1004-148744-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुखार व पेट दर्द से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुखार व पेट दर्द से बच्ची की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के रहने वाले हरेंद्र की नौ साल की बेटी प्रवेश वर्मा की रविवार को तबीयत खराब हो गई। हरेंद्र ने बताया कि उसको बुखार आ रहा था। साथ ही पेट में दर्द था। वे उसे लेकर रात को जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बेड न होने का हवाला देते हुए बच्ची को भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद वे प्राइवेट अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हरेंद्र का आरोप है कि यदि जिला अस्पताल में ही उसे उपचार मिल जाता तो बच्ची बच जाती। इधर सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि बच्ची की हालत गंभीर थी। इसलिए उसे अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद