फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl dies during treatment after road accident

Hathras News: जानवर आने पर बाइक डिवाइडर से टकराई, बेटी की मौत, मां घायल, परिवार में छाया मातम

Mon, 29 Dec 2025 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 05:19 PM IST
सार

बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद मां-बेटी गंभीर घायल हो गईं। बेटी को मेडिकल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जिसकी मां ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Girl dies during treatment after road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत 15 दिसंबर को एटा हाईवे पर बाइक के सामने जानवर आ गया। जिससे बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बाइक पर बैठी मां और बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। दो वर्षीय बेटी की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई । पीड़िता ने 29 दिसंबर को कोतवाली में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अगसौली-बाजिदपुर मार्ग स्थित गांव अरिफपुर भोगपुर निवासी फरीन पत्नी हैदर खान अपने गांव के परिचित आफताब के साथ बाइक पर बैठकर आ रही थी। शाम 6 बजे कासगंज रोड से एटा हाईवे पर जाते समय सामने जानवर सामने आने से बाइक असंतुलित होकर के डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


सड़क पर गिरने से फरीन व उसकी दो वर्षीय बेटी जैनब गंभीर घायल हो गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। 15 दिसंबर रात को बेटी जैनब की जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें की कोहरे के चलते सड़क पर दृश्यता काफी कम है। सड़कों पर जानवर घूमते रहते हैं। जानवरों को बचाने के चक्कर में वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed