{"_id":"6a6f6ee8a628d5db0507ee33","slug":"girl-dies-after-being-bitten-by-a-snake-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिन गई खुशी: सांप के डसने पर बायगीर से कराते रहे झाड़फूंक, अस्पताल पहुंचते हुई देर, युवती की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिन गई खुशी: सांप के डसने पर बायगीर से कराते रहे झाड़फूंक, अस्पताल पहुंचते हुई देर, युवती की गई जान
Sun, 02 Aug 2026 09:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:53 PM IST
सार
आज भी कुछ लोग सांप के काटने पर बायगीरों के चक्करों में पड़ जाते है, जिसके कारण उन्हें अपनों से हाथ धोना पड़ता है। हसायन में एक युवती की जान बायगीरों की झाड़फूंक के चलते चली गई।
विज्ञापन
युवती का शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हसायन में 1 अगस्त रात लगभग तीन बजे खुशी (18) को सांप ने डस लिया। तेज दर्ज होने पर परिजन उसे बायगीर के पास ले गए। तब तक उसकी हालत खराब हो गई। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते काफी देर हो चुकी थी। सुबह 10.30 बजे जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कस्बा हसायन के रहने वाले सुखराम की बेटी खुशी को शनिवार रात जमीन पर सोई थी। सुबह करीब तीन बजे तेज दर्द से उसकी आंख खुल गई। युवती की चीख पर परिवार के लोग जाग गए। देखा तो कमरे में काला सांप मौजूद था। खुशी तेज दर्द व जलन से परेशान थी। परिजनों ने गांव में लोग से संपर्क किया।
विज्ञापन
उसके बाद परिजन लड़कों को लेकर बायगीरों के पास गए। तब तक उसकी हालत खराब हो चुकी थी। जहर फैलने के कारण युवती अचेत हो गई। घंटों इलाज के बाद भी उसे होश नहीं आया। सुबह होने पर हसायन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मना कर दिया। इसके बाद सुबह 10.30 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि युवती को मृत अवस्था में लाया गया था। समय से अस्पताल पहुंचने पर उसे बचाया जा सकता था।
विज्ञापन