{"_id":"6569cea7f7732ec39e0e67c2","slug":"girl-consumed-poisonous-substance-due-to-domestic-dispute-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गृह कलह में युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गृह कलह में युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Fri, 01 Dec 2023 05:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 05:46 PM IST
सार
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला बत्तीसा निवासी 18 वर्षीय युवती का 30 नवंबर की रात को किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर युवती ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला बत्तीसा निवासी एक युवती ने 30 नवंबर की रात को गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला बत्तीसा निवासी 18 वर्षीय युवती का 30 नवंबर की रात को किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर युवती ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। युवती को बागला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। तब कहीं जाकर उसकी तबीयत में सुधार हुआ।
विज्ञापन