फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Giants Group of Hathras Saheli honored old mothers

Hathras News: जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने किया वृद्ध माताओं को सम्मानित

Wed, 17 May 2023 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Giants Group of Hathras Saheli honored old mothers
वृद्ध माताओं को सम्मानित करतीं जायंटस ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की पदा​धिकारी। - फोटो : Samavd
हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली कमेटी द्वारा वृद्ध माताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां ही जन्म दात्री, मां ही पालनहार, मां से ही बना है ये पूरा संसार । दुनिया की किसी भी कलम में इतनी ताकत नहीं कि वह मां को परिभाषित कर सके मां पवित्रता त्याग ममता प्यार की वह मूरत है। जिसका कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता लेकिन उसे उसके कर्तव्यों ममता और महिमा के लिए के लिए धन्यवाद किया जा सकता है और उसका सम्मान किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन्हीं शब्दों को कृतार्थ करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली के सदस्यों ने मातृ दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया और दो गरीब वृद्ध माताओं को सम्मानित किया। ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर दोनों माताओं को अंग वस्त्र और साल भर का राशन आटा, दाल, चावल, पोहा ,चीनी आदि सामग्री भेंट की। ग्रुप के अध्यक्ष माधवी पचौरी ने हमारे जीवन में हमारी माता के महत्व को समझाया। ग्रुप के सदस्यों ने मां की महिमा को प्रकट करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष गुंजन दिक्षित, सीमा वार्ष्णेय, राधा सिंघल, रजनी, आशा, मधु, प्रीति, मीनाक्षी, शालिनी, अंजलि, पवन, पूजा, इंदू, रेखा, सुनीता, नीलम, शिप्रा, रश्मि, निशा, नेहा, गुंजन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed