{"_id":"67feaae745948326910b7aed","slug":"ghatak-warriors-won-the-trophy-hathras-news-c-56-1-sali1016-130059-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घातक वॉरियर्स ने किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घातक वॉरियर्स ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ राघवेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। एस वॉरियर्स को हराकर घातक वॉरियर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर घातक वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। कृष्णा सारस्वत ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। एस वॉरियर्स की तरफ से सौरभ चौधरी ने तीन और हर्ष प्रताप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वॉरियर्स की पूरी टीम 85 रनों पर ऑल आउट हो गई। मुकाबले को घातक वॉरियर्स ने 36 रनों से जीत लिया। एस वॉरियर्स की तरफ से अनुज चौधरी ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। घातक वॉरियर्स के सूर्य प्रताप ने तीन और कृष्णा सारस्वत ने दो विकेट लिए। कृष्णा सारस्वत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द सीरीज का खिताब राहुल कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जतिन मावी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सौरव चौधरी, इमर्जिंग प्लेयर सूर्य प्रताप और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब विवेक यादव को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व 61000 रुपये का नकद पुरस्कार निशांत ठाकुर ने दिया। उपविजेता टीम को 31000 रुपये व ट्रॉफी दी गई। अंपायरिंग प्रवीन उपाध्याय, नितिन मिश्रा व विशाल उपाध्याय ने की। इस मौके पर सुनील बेनीवाल, गौरव कुमार, अजय उपाध्याय, प्रशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।