फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GGIC Hathras stood first in role play

Hathras News: रोल प्ले में जीजीआईसी हाथरस रहा प्रथम स्थान

Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
GGIC Hathras stood first in role play
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। अब यह टीम प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन




शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान का प्रस्तुतीकरण दिया। प्रधानाचार्या एवं नोडल अधिकारी ने मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का बुके देकर और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में जिले के सभी राजकीय हाईस्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्राप्त किया। इन छात्राओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह टीम अब राज्य स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रयागराज में भाग लेगी। प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल बामौली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय हाईस्कूल कोका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी को भी सम्मानित किया गया।




डीआईओएस ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वह प्रतियोगिताओं में हिस्सा जरूर लें। प्रतियोगिता में डायट प्रवक्ता अर्चना, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रतिभा उपाध्याय कौशिक, कुमुद शर्मा, चमन शर्मा, रजनी यादव, मोनिका वार्ष्णेय, सृष्टि गौतम, मधुरानी शर्मा, मानवेंद्र सिंह, श्यामबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed