फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Get illegal occupation removed from public land by giving notice

सार्वजनिक भूमि से नोटिस देकर हटवाएं अवैध कब्जे

Wed, 16 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Get illegal occupation removed from public land by giving notice
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को विकास खंड की ग्राम पंचायत बीजलपुर में तालाब, चारागाह की भूमि का निरीक्षण किया। करबन नदी में सिल्ट की सफाई और डोलबंदी के जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ पीपल का पौधा लगाकर किया।
बीजलपुर में तालाब एवं चारागाह की भूमि के निरीक्षण के समय एसडीएम ने बताया कि इसका कुल क्षेत्रफल 4.443 हेक्टेयर है। इसमें से 1.214 हेक्टेयर भूमि तालाब के लिए और 3.229 हेक्टेयर भूमि चारागाह के लिए आवंटित है। पौधरोपण के लिए 1650 गड्ढे खोदे गए हैं। चारागाह भूमि को समतल कराते हुए मनरेगा के माध्यम से पार्क का निर्माण कराने एवं चारों ओर तारबंदी कराते हुए पौधरोपण कराने और पौधों को पानी देने के लिए सोलर पंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क के किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भूमि से संबंधित दस्तावेजों को देखकर डीएम ने एसडीएम ने कहा कि भूमि की पैमाइश कराते हुए यह सुनिश्चित करें कि गाटा में जितनी भूमि दर्ज है उतना क्षेत्रफल खाली है कि नहीं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है तो उसे नोटिस देते हुए तत्काल खाली कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीजलपुर के पास से निकली करबन नदी पर किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया। डीएम ने परियोजना निदेशक को लघु सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सिल्ट की सफाई कराने के साथ ही तीन मीटर चौड़ी मेड़बंदी कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत बीजलपुर में ही खेल के मैदान का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसका क्षेत्रफल लगभग 25 डेसीमल है। डीएम ने खेल के मैदान के चारों तरफ तारबंदी कराते हुए पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात डीएम ने ग्राम पंचायत पुसैनी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया।

डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य माह फरवरी 2021 में प्रारंभ हुआ था। निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग श्रमिकों को लगाकर निर्माण को निर्धारित समय में गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। पंचायत घर में लगे जंगलों और खिड़कियों की लंबाई चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे हवा और प्रकाश की उचित व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed