फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Get CCTV cameras installed in all villages and localities with public cooperation

Hathras News: जन सहयोग से लगवाएं सभी गांवों और मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे

Sun, 13 Aug 2023 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Get CCTV cameras installed in all villages and localities with public cooperation
पुलिस लाइन में बैठक लेते एसपी। स्रोत : पुलिस विभाग - फोटो : samvad
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने पुलिस अधिकारियों से जन सहयोग से सभी गांवों और मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दृष्टि के तहत जिले में 647 कैमरे अब लगवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन





मेंडू रोड स्थित पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में हुई कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में व्यापारियों, प्रतिष्ठित और सभ्रांत नागरिकों की बैठक करने और उन्हें बताने के लिए कहा कि इससे अपराध नियंत्रण में किस तरह से मदद मिलेगी।
विज्ञापन




उन्होंने कानून व्यवस्था सुदृढीकरण व अपराध नियंत्रण की रोकथाम के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चिन्हित अभियोग, महिला संबंधी उपराध व हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराधों में ज्यादा से ज्यादा अभियुक्तों को सजा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





एसपी ने लंबित विवेचनाओं विशेषकर महिला संबंधी अपराध, पोक्सो एक्ट ,एससी एसटी एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के मुकदमों के निस्तारण की भी समीक्षा की। सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में 14(1) के अंतर्गत माफियाओं की संपत्ति जब्त की जाए। ऑपरेशन पहचान के तहत अपराधियों का सत्यापन कर उनकी जानकारी पहचान एप पर अपलोड करने के लिए कहा।





पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों और थानों पर माल का निस्तारण करने, गुमशुदाओं की शीघ्र बरामदगी, वारंटियों/वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार करने, अज्ञात में दर्ज अभियोगों का खुलासा करने, वांछित/ पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध/मिलावटी शराब का क्रय-विक्रय न हो।




क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की चेकिंग, सक्रिय अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों, भू/खनन माफिया, शराब माफिया की लगातार निगरानी करते रहे। चोरी, लूट व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए मॉर्निंग पुलिसिंग शुरू करने, दिन व रात्रि में पर्याप्त पुलिस बल के साथ गश्त करने और बैंक व लेन-देन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। गोष्ठी में एएसपी अशोक कुमार, सीएओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार, मुख्य अग्मिशमन अधिकारी राजकुमार वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, जिले के समस्त थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed