फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Get bank draft and get first solar pump

बैंक ड्राफ्ट लाओ और पहले सोलर पम्प पाओ

Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Get bank draft and get first solar pump
बैंक ड्राफ्ट लाओ और पहले सोलर पंप पाओ
विज्ञापन

अटल सोलर फोटोवोल्टेइक इर्रीगेशन पंप योजना के तहत किसानों से कृषि विभाग ने मांगे आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अटल सोलर फोटो वोल्टेइक इरीगेशन पंप योजना के तहत कृषि विभाग को सोलर पम्प के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिसे लेकर किसानों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि बैंक ड्राफ्ट लाओ और सोलर पंप ले जाओ।
वर्ष 2019-20 में अटल सोलर फोटोवोल्टेइक इर्रीगेशन पंप योजनांतर्गत पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ पहले सोलर पम्प पाओ के आधार पर किसानों के के प्रक्षेत्र पर सोलर पम्प लगाकर अनुदान की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। जिसमें तीन एचपी सोलर पम्प की कुल लागत एक लाख, 88 हजार 600 रुपये है, जिस पर 70 फीसदी का अनुदान है। इसे लेने के लिए किसान को कृषक अंश के रूप में 56,580 की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट संबंधित फर्म के नाम देना होगा। चार एचपी की सोलर पम्प की कुल लागत दो लाख 43 हजार 509 रुपये है। इस पर 40 फीसदी का अनुदान देय है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान को पंजीकरण विभाग की वेबसाइट कराना होगा, लघु अथवा सीमांत कृषकों वरीयता क्रम में रखा जायेगा। जिस प्रक्षेत्र पर सोलर पंप स्थापित होना है, उस प्रक्षेत्र पर विद्युत चालित नलकूप कनेक्श नहीं होना चाहिए। छह इंच या उससे अधिक व्यास की क्रियाशील बोरिंग उपलब्ध होना चाहिए। योजना में ‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’ के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed