{"_id":"69d16edd565653ce9008943c","slug":"gas-cylinder-was-not-available-even-after-booking-hasayan-news-c-57-1-sali1014-103204-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पाया गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पाया गैस सिलिंडर
Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर महिला ने की शिकायत। संवाद
कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले काफी समय से उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने एक्स पर स्क्रीनशॉट साझा कर जिलाधिकारी हाथरस, भारत पेट्रोलियम विभाग व मंत्री को टैग कर शिकायत की।
क्षेत्र के गांव नगला अडू की रहने वाली महिला ने बताया कि तीन अप्रैल को मोबाइल से ऑनलाइन रिफिल बुक की। शनिवार की सुबह रिफिल के डिलीवरी होने का मेसेज फोन पर आया। महिला ने इसकी शिकायत जिले के अधिकारियों से भी की, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान ही नहीं लिया।
गांव सलेमपुर में महिला उपभोक्ता सीमा के पति अर्जुन सिंह ने तीन अप्रैल की शाम आनलाइन गैस बुकिंग की। चार अप्रैल को दस बजे डिलीवरी होने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया जबकि सिलिंडर उन्हें मिला ही नहीं ला ही नहीं। कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी जिलाधिकारी हाथरस और भारत पेट्रोलियम विभाग व मंत्री को टैग करते हुए एक्स पर शिकायत की।
विज्ञापन
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि जिस महिला उपभोक्ता की गैस रिफिल बुक होने के बाद डिलीवरी का मेसेज आया है, उनकी किताब का संयोजन नंबर मेरे पास भेज दें। शाम तक रिफिल पहुंचा दी जाएगी। हालांकि, संयोजन नंबर देने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला।