फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Garbage mound to

Hathras News: छर्रा-कासगंज रोड से हटेगा कूड़े का पहाड़ लोधी नगर की पोखर का होगा सुंदरीकरण

Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Garbage mound to
छर्रा के कासगंज रोड से कूड़े का पहाड़ जल्द हटाया जाएगा। इससे लोगों को दुर्गंध से राहत मिलेगी। इसके लिए शासन से 36 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। इस कूड़े से खाद और अन्य पदार्थ बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही लोधी नगर की पोखर का सुंदरीकरण 40 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में जलनिकासी का दारोमदार चार पोखरों पर है। अतरौली रोड पर सूद हॉस्पिटल के सामने वाली पोखर, सब्जी मंडी के आगे की पोखर, धन्सारी बाग के बराबर की पोखर, छोइया की पोखर और लोधी नगर की पोखर इसमें शामिल है। इनमें से लोधी नगर की पोखर का सुंदरीकरण कराने के लिए 40 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। अब इसकी सफाई कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर पंचायत छर्रा की चेयरमैन सपना गुप्ता ने बताया कि कूड़े का पहाड़ हटाने के लिए शासन से 36 लाख और लोधी नगर की पोखर के सुंदरीकरण के लिए 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed