{"_id":"5e5ff3568ebc3ec573777603","slug":"garbage-kept-in-classroom-three-student-absent-sadabad-news-ali2283607164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा में भरा मिला कबाड़ा, तीन छात्र ही थे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा में भरा मिला कबाड़ा, तीन छात्र ही थे उपस्थित
विज्ञापन
कक्षा का टूटा पड़ा फर्श।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बेसिक शिक्षा के स्कूलों का कायाकल्प करने के सरकार पूरे प्रयास कर रही है, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरावली में जो हालात एबीएसए सुबोध पाठक ने निरीक्षण के दौरान देखे, उससे उनका मूड़ बिगड़ गया। विद्यालय के कक्षा कक्ष में कबाड़ा और कूड़ा भरा हुआ था। एक कक्षा कक्ष का फर्श टूटा हुआ था। 59 में से सिर्फ तीन छात्र ही मौजूद थे। इस अव्यवस्था को लेकर उन्होने मौजूद मिले शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई।
एबीएसए सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि बुधवार को उन्होने उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरावली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापक चिकित्सीय अवकाश पर थीं, अनुदेशक की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में थी और एक अनुदेशक बीआरसी सादाबाद पर आधार पंजीकरण के कार्य में सम्बद्ध है। निरीक्षण में पंजीकृत छात्र संख्या 59 के सापेक्ष कुल तीन छात्र उपस्थित मिले। एमडीएम में दूध व तहरी वितरित की गई। एक कक्षा में कबाड़ा और कूड़ा भरा हुआ था। कक्षा कक्ष के फर्श टूटे हुए थे। विद्यालय में शिक्षक डायरी नहीं पाई गई। दीक्षा एप का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा था। शासन की किसी भी योजना का कोई भी शासनादेश मौके पर उलपब्ध नहीं मिला। शारदा अभियान के बारे में शिक्षकों को पता ही नहीं था। प्रधानाध्यापक के प्रबंधन का कार्य सही नहीं मिला। एबीएसए ने बताया कि निरीक्षण की आख्या बीएसए को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।

विद्यालय कक्ष में रखा कबाड़ा- फोटो : SADABAD
विज्ञापन