{"_id":"6afc450a6ac49cc8b8039f71","slug":"hathras-samuhik-vivah-21-november-sports-stadium-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 21 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे सामूहिक विवाह, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 21 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे सामूहिक विवाह, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
Tue, 17 Nov 2026 05:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:44 PM IST
सार
हाथरस में सामूहिक विवाह 21 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर विवाह मंडप, पंडाल, मंच, बैठने, पेयजल, बिजली, भोजन, जलपान, साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 नवंबर को हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जाए। उनके अभिलेखों और पात्रता का सत्यापन समय से पूरा कर विवाह से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विवाह मंडप, पंडाल, मंच, बैठने, पेयजल, बिजली, भोजन, जलपान, साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने वर-वधू और उनके परिजनों के पंजीकरण, आगमन और बैठने के लिए अलग-अलग इंतजाम करने के साथ पार्किंग और यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व प्राथमिक उपचार और नगर निकाय व पंचायतराज विभाग को सफाई एवं पेयजल की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और जिला समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता व समय से उसका वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
