{"_id":"67ead467366729ca9b0cf865","slug":"gangaur-shobha-yatra-taken-out-with-great-pomp-in-hathras-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धूमधाम से निकाली गणगौर शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धूमधाम से निकाली गणगौर शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
Mon, 31 Mar 2025 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:14 PM IST
सार
शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से प्रारंभ हुई। भक्तों ने भगवान गणगौर की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में झांकियों के साथ बैंड, ढोल-नगाड़े भी शामिल रहे।
विज्ञापन
गणगौर शोभायात्रा के दौरान शामिल झांकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्रीगणगौर महाराज की 231वीं शोभायात्रा हाथरस शहर में 31 मार्च को धूमधाम से निकाली गई। मुख्य रथ के साथ एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। देर रात तक शोभायात्रा देखने के लिए शहर की सड़कों पर भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
कांस्यकार समाज की ओर से निकाली जाने वाले इस शोभायात्रा का शुभारंभ बुजुर्ग हरिदास वर्मा व आशा रानी ने फीता काटकर । शोभायात्रा में माता वैष्णो, काली भैरो की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। गणगौर महाराज का डोला मुख्य आकर्षण रहा। शहर में पिछले 230 वर्ष से दो दिवसीय गणगौर शोभायात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
पहले दिन की शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से प्रारंभ हुई। भक्तों ने भगवान गणगौर की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में झांकियों के साथ बैंड, ढोल-नगाड़े भी शामिल रहे। सबसे अंत में चल रहे रथ में भगवान गणगौर (शिव-पार्वती) विराजमान थे। इनके दर्शन के लिए भक्त लालायित नजर आए।
विज्ञापन
शहर के कमला बाजार, सरक्यूलर रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार में देररात तक शोभायात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। शोभायात्रा में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय का आयोजकों ने स्वागत किया। आयोजन में अध्यक्ष भरत वर्मा, महामंत्री विनोद वर्मा, संयोजक गोपाल वर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णा वर्मा, दीपक वर्मा, महेश सेनापति, मुकेश वर्मा, दिलीप वर्मा आदि का अहम योगदान रहा।