{"_id":"64a8295d3250f8eef5047a92","slug":"ganga-water-available-in-the-main-post-office-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: मुख्य डाकघर में मिलेगा गंगा जल, बनाया अलग काउंटर, 200 मिली की मिलेगी बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: मुख्य डाकघर में मिलेगा गंगा जल, बनाया अलग काउंटर, 200 मिली की मिलेगी बोतल
Sat, 08 Jul 2023 02:33 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:33 AM IST
सार
गंगोत्री का जल शहर के मुख्य डाकघर पर उपलब्ध कराया गया है। गंगा जल की 200 मिली की बोतल सिर्फ 30 रुपये में प्राप्त की जा सकती है। दरअसल, डाक विभाग ने सावन में अपनी आय बढ़ाने और शिवभक्तों की सहूलियत के लिए मुख्य डाकघर में गंगा जल की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
मुख्य डाक घर में गंगा जल की बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन में शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको गंगा जल लाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर के मुख्य डाकघर से गंगोत्री के जल की 200 मिली की एक बोतल 30 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। गंगा जल वितरण के लिए अलग से काउंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन
सावन के सोमवार व शिवरात्रि पर श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए शिवभक्त हरिद्वार व अन्य गंगा घाटों से गंगा जल लाते हैं। अब शिवभक्तों को गंगा घाटों से गंगा जल लाने व मंगाने के लिए परेशानी उठानी नहीं पड़ेगी। इस बार वह गंगोत्री के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री का जल शहर के मुख्य डाकघर पर उपलब्ध कराया गया है। गंगा जल की 200 मिली की बोतल सिर्फ 30 रुपये में प्राप्त की जा सकती है। दरअसल, डाक विभाग ने सावन में अपनी आय बढ़ाने और शिवभक्तों की सहूलियत के लिए मुख्य डाकघर में गंगा जल की व्यवस्था कराई है। पोस्टमास्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि गंगा जल वितरण के लिए अलग से काउंटर बना दिया गया है। शिवभक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार गंगा जल ले सकते हैं।
विज्ञापन