{"_id":"68bc78e5b849a82b1c08f2ab","slug":"ganesh-visarjan-in-hathras-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंत चतुर्दशी: गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,बोले भक्त... गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत चतुर्दशी: गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,बोले भक्त... गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
Sat, 06 Sep 2025 11:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:39 PM IST
सार
गणेश चतुर्थी के दिन घर, गली और मोहल्लों में विराजमान की गईं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के मौके पर किया गया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 6 सितंबर को हाथरस में धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्त गुलाल उड़ाते हुए और झूमते-गाते हुए प्रतिमाएं विसर्जित करने पहुंचे। अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए भक्तों का मेला लगा रहा।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के दिन घर, गली और मोहल्लों में विराजमान की गईं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर किया गया। शहर के तरफरा रोड, सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज, किला गेट, मोहल्ला रमनपुर, श्रीनगर नई बस्ती, मुरसान गेट, आगरा रोड नवीपुर, अलीगढ़ रोड नवग्रह मंदिर आदि स्थानों से गणेश विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन