फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gandhi and Shastri called for assigning path

बापू और शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

Sun, 02 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 02 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri called for assigning path
ब्राइट कैरियर स्कूल में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले भर में सादगी से मनाई गई। कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कहीं विचार गोष्ठियों से दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश की आजादी में दोनों के योगदान को याद किया। भावी पीढ़ी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई।
विज्ञापन


वहीं बिसावर स्थित एसबीजे इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य देशराज सिंह ने राष्ट्रपिता के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित किया तथा महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा, प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रामचरन सिंह, महाराज सिंह, सत्यपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, योगवीर सिंह, गिरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, रामवीर सिंह, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे। सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, मो. शादाब, राम कैलाश प्रजापति, राजेश कुमार, अनुपम शाह, अख्तर सिंह, राकेश ओझा, तरुण पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बीएस उपाध्याय, बीएस उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, प्रदीप गौतम, प्रमोद गौतम, दुर्गेश लवानिया, प्रेमपाल चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, साधना गुप्ता आदि मौजूद थे। विद्युत उपकेंद्र रसमई पर भी गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति चरन सिंह महाशय ने महात्मा गांधी के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूर्व प्रधान केंद्र प्रताप सिंह, प्रकाशवीर आर्य, अवर अभियंता लोकेंद्र पाठक, सुमन चौधरी, रनवीर सिंह, गुड्डू सिंह, बृजनारायण आदि थे।

हाथरस नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहन गंज व प्राथमिक विद्यालय नाई का नगला में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मोहन गंज प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू सक्सेना ने गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बच्चों को दोनों महापुरुषों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षा मित्र राखी व बच्चे मौजूद थे। इधर, प्राथमिक विद्यालय सोखना में ग्राम प्रधान हरप्रसाद राजौरिया ने मिष्ठान का वितरण किया। प्रधानाध्यापिका संगीता सिसौदिया, शिक्षा मित्र वंदना, देवेंद्र सारस्वत, हरीशंकर सारस्वत आदि मौजूद थे।

साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव ऐंहन में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गांव के प्रमुख चौराहों और मंदिरों पर साफ-सफाई की। भाजयुमो कार्यकर्ता रौकी चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से हर वर्ग के लोगों को जुड़ना चाहिए। अपने घर व दुकानों के आस-पास सफाई रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है।


युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर नालियों की भी सफाई की। इस अवसर पर सैंकी चौहान, मोहित चौहान, सोहित, सत्यवीर चौहान, नीतेश, संदीप सिसोदिया, करन, हिमांशु, श्रीनिवास शर्मा, ललित, रवि भारद्वाज आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed