फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fungal infection patients increasing in summer

Hathras News: गर्मी में बढ़ रहे फंगल इंफेक्शन के मरीज

Wed, 14 Jun 2023 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fungal infection patients increasing in summer
गर्मी बढ़ने से फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शरीर के जिन स्थानों पर पसीना ठहरता है, वहां फंगल इंफेक्शन अधिक हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 150 मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों की चपेट में आकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आते हैं। गर्मी और पसीने के कारण लोग फंगल इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा शरीर के वह हिस्से प्रभावित हो रहे हैं जहां पसीना अधिक आता है जैसे बगल, जांघ, छाती, आदि। मरीजों में इस समय दाद, खाज, खुजली, त्वचा पर चकते पड़ना, त्वचा पर दाने होना आदि लक्षण सामने आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों दवा के साथ उपचार की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बचाव के उपाय-
रोजाना ताजे पानी से स्नान करें। नहाने के पानी में एंटीसेप्टिक बूंद डाल लें। नहाने के बाद अच्छी तरह से कपड़ों को धूप में सुखाएं। अंडर गारमेंट्स जरूर पहनें। अंडर गारमेंट्स रोजाना बदलें। अगर किसी व्यक्ति को त्वचा संक्रमण है तो उसके कपड़ों को परिवार के अन्य सदस्यों के कपड़ों से अलग धुलें। तेज धूप के संपर्क में न आएं। मजबूरी में धूप में बाहर निकलना पड़े तो चेहरे आदि को कपड़े से ढककर रखें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। टाइट कपड़े व जींस आदि न पहनें। तेज मसालों वाला व तला भुना भोजन न करें। खूब पानी पिएं। शरीर मे पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से त्वचा में संक्रमण हो गया। काफी परेशान हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं।
-अजय, मरीज

शरीर पर दाने हो गए हैं। खुजली और जलन होती है। दवा लेने आया हूं।
-अशोक, मरीज

गर्मी बढ़ने से लोग फंगल इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। पसीने से लोगों में फंगल इंफेक्शन की परेशानी बढ़ रही है। मरीजों को लोगों को गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा का विशेष ख्याल रखना चाहिए। परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed