{"_id":"68911329bd02b136190e28de","slug":"fungal-infection-cases-increased-in-rain-hathras-news-c-56-1-hts1003-135507-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश में बढ़े फंगल इन्फेक्शन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश में बढ़े फंगल इन्फेक्शन के मरीज
Tue, 05 Aug 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : samvad
बारिश के मौसम में बढ़ी नमी के कारण फंगल इन्फेक्शन (त्वचा संक्रमण) और अन्य त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में इन-दिनों रोजाना करीब 180 त्वचा संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
इन मरीजों में खुजली, लाल चकत्ते, डेंड्रफ और पैरों की त्वचा में संक्रमण जैसे लक्षण प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा उन्हें परामर्श के साथ दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सक चेतावनी दे रहे हैं कि फंगल इन्फेक्शन को नजरअंदाज करना गंभीर त्वचा रोगों को जन्म दे सकता है।
ऐसे में समय पर इलाज लेना और स्वच्छता ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि नमी भरे मौसम में त्वचा रोगों की संभावना अधिक बढ़ जाती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या तेजी से फैल रही है। ऐसे मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों की सलाह
-त्वचा को हमेशा साफ और सूखा रखें।
-भीगे हुए कपड़े तुरंत बदलें।
-कसे हुए और सिंथेटिक कपड़े पहनने से परहेज करें।
-संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।