फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   funeral procession through mud

अफसोस: कीचड़ से होकर निकली शवयात्रा, सब डरते रहे कहीं फिसल न जाएं कोई, बड़ा मुश्किल से पहुंचे श्मशान

Sat, 26 Jul 2025 04:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 04:36 PM IST
सार

स्थानीय लोग इस समस्या के विरोध में कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने भी कई बार निरीक्षण किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
funeral procession through mud
कीचड़ से होकर निकलती शवयात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के नगला कुंवरजी जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और जलभराव से लोग खासे परेशान हैं। 24 जुलाई को स्थानीय लोगों को एक बुजुर्ग की शवयात्रा लेकर कीचड़ से होकर निकलना पड़ा। इस दौरान उन्हें यह डर सताता रहा कि कहीं कीचड़ में फिसल न जाएं।

विज्ञापन


नगला कुंवरजी व नगला कुंवरजी की मढ़ैया को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए चार साल हाे गए हैं, लेकिन यहां के सूरत-ए-हाल बिल्कुल नहीं बदले हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि मजबूरी में लोग एक-एक फीट गहरे गड्ढों और कीचड़ से होकर निकलते हैं। बारिश के दौरान तो हाल और भी बुरा हो जाता है। आए-दिन लोग फिसलकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोग इस समस्या के विरोध में कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने भी कई बार निरीक्षण किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह का कहना है कि जल्द ही टीम भेजकर मौके की स्थिति का अवलोकन कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के चार साल बाद भी जलभराव और कीचड़ की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। अगर गांव में किसी की मौत हो जाती है तो शवयात्रा को लेकर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।-कालूराम निवासी नगला कुंवरजी

पत्थर वाली श्मशान के अलावा कई गांवों को जाने वाले इस रास्ते की हालत बहुत दयनीय है। श्मशान में आने वाले लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। कई बार तो डर लगता है कि अर्थी थामने वाले फिसल न जाएं।-गोपाल निवासी नगला कुंवरजी
इस रास्ते से होकर निकलने में साइकिल और मोटर साइकिल से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। कीचड़ व जलभराव के चलते गड्ढों से कार का निकलना बहुत मुश्किल है। शिकायत के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला।-पप्पू निवासी नगला कुंवरजी

इस रास्ते से कई गांवों के लोग आगरा-अलीगढ़ बाईपास तक भी जाते हैं। उनको जलभराव के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज तक समस्या के समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिले हैं।-कालीचरन निवासी नगला कुंवरजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed