{"_id":"6856abc91e052a10cb09a04c","slug":"friends-ran-from-hathras-to-lucknow-to-meet-cm-yogi-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो दोस्त दौड़ते हुए हाथरस से लखनऊ रवाना, यूपी सीएम योगी से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो दोस्त दौड़ते हुए हाथरस से लखनऊ रवाना, यूपी सीएम योगी से करेंगे मुलाकात
Sat, 21 Jun 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की ललक में दो दोस्त दौड़ते हुए हाथरस से लखनऊ की ओर रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ, केदारनाथ, अयोध्या और हरिद्वार तक सफर किया है।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिलने दौड़ते हुए लखनऊ जाते विकास व अर्जुन
- फोटो : स्वयं
विस्तार
21 जून की सुबह हाथरस के गांव सूजिया से विकास कोहली और गांव बहरदोई से अर्जुन प्रजापति दौड़ते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर दौड़ते हुए और थकान होने पर थोड़ा ठहर कर यह सफर तय करेंगे।
विज्ञापन
दोनों दोस्तों के मन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का विचार आया तो दोनों ने निर्णय लिया कि वह हाथरस से लखनऊ तक 348 किमी का सफर दौड़ते हुए तय करेंगे।
विज्ञापन
दोनों किशोरों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना उनका सपना है। इसलिए उन्होंने इसका निर्णय किया। इससे पहले विकास कोहली ने साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ, केदारनाथ, अयोध्या और हरिद्वार तक सफर किया है।
विज्ञापन