फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Friends killed a youth due to illicit relations in Hathras

हाथरस में अवैध संबंधों के चलते दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या

Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Friends killed a youth due to illicit relations in Hathras
हाथरस में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी और एएसपी। - फोटो : HATHRAS
प्रेम संबंधों के चलते दोस्तों ने ही किया था हरिपाल का कत्ल
विज्ञापन

दिवाली के दिन गांव अमोखरी में बंबा के निकट खेत में मिला था उसका शव
पुलिस ने हत्या करने वाले मृतक के दो साथियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
फरीदाबाद में भी हत्या-लूट के मामले में जेल जा चुका था मृतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथ्रस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अमोखरी में हुई युवक की हत्या के मामले में गांव के ही दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने युवक की हत्या करने की बात स्वीकार की है। मृतक और आरोपी तीनों दोस्त थे, लेकिन एक युवती के चक्कर में उनके बीच में विवाद हो गया। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी ने खुलासे के दौरान अपने दफ्तर में दी।
27 अक्तूबर की रात को जंक्शन क्षेत्र के गांव अमोखरी निवासी हरिपाल (22 वर्ष) पुत्र एवरन सिंह की हत्या कर शव को गांव के निकट बंबा के पास धान के खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो उसमें उसके गांव के दो लोग विष्णु पुत्र दुर्गपाल सिंह और निखिल पुत्र सौदान सिंह का हाथ निकला। दोनों को पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल रिकार्ड के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक लड़की से हरिपाल, विष्णु और निखिल के अलग-अलग संपर्क थे।
विज्ञापन

हरिपाल अपराधी किस्म का व्यक्ति था, जो पूर्व में फरीदाबाद में हत्या कर एक ट्रैक्टर लूट की घटना, वाहन चोरी और तमंचा रखने के आरोप में जेल जा चुका था। बताया जा रहा है कि मृतक उस लड़की से अकेला संपर्क रखना चाहता था। इसे लेकर वह विष्णु व निखिल को धमकियां देता था और उनसे मारपीट भी करता था। एसपी के मुताबिक इस बात से परेशान होकर दोनों ने मिलकर दिवाली के दिन हरिपाल को गांव से दूर बंबा के किनारे एक खाली खेत में ले जाकर शराब पिलाई और फिर तीनों ने गांजा की चिलम पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिपाल को नशा हो गया तो विष्णु और निखिल ने उस पर छोटी कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। इस मौके पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई अमर सिंह, एसआई विपिन कुमार, जगदीश सिंह, अशोक कुमार, अजय कुमार, शीलेश यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed