फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Freight locomotive has failed travelers furore

मालगाड़ी का इंजन फेल यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Freight locomotive has failed travelers furore
कोहरे में गुजरती ट्रेन
उत्तर-मध्य रेलवे लाइन पर स्थित दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़ की ओर जा रही एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया, जिससे इस लाइन पर आने जाने वाली रेल गाड़ियों को जहां का तहां रोकना पड़ा। सासनी रेलवे स्टेशन पर भी 2323 सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब दो घंटे खड़ी रही
विज्ञापन


। इस दौरान यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। बताते हैं कि सुपरफास्ट ट्रेन में कुछ अभ्यर्थी परीक्षा देने दिल्ली जा रहे थे। गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


हरदुआगंज नामक मालगाड़ी सुबह करीब साढे़ 10 बजे हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। सासनी के स्टेशन मास्टर आरएन शर्मा ने बताया कि दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया, इसलिए मालगाड़ी को डाउन लाइन पर खड़ा करना पड़ा, जिससे दो लाइन जाम हो र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर आवागमन को सुचारु कराया गया। इसी लाइन पर पीछे से दिल्ली जाने के लिए आ रही 2323 सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी को सासनी रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। सुपरफास्ट ट्रेन 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक खड़ी रही। 


इस दौरान रेल यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा। बताते हैं कि सुपरफास्ट से अभ्यर्थी परीक्षा देने दिल्ली जा रहे थे, जिन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी। गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। हालांकि हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर बीएस यादव का कहना है कि इस मामले की हमें जानकारी नहीं है और ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed