{"_id":"66c08db4a0860883a508b2f9","slug":"free-travel-in-up-roadways-bus-for-sisters-on-rakshabandhan-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways: आज रात 12 बजे से 24 घंटे तक बहनों को बस में नहीं देना होगा किराया, परिवहन निगम की यह हैं तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways: आज रात 12 बजे से 24 घंटे तक बहनों को बस में नहीं देना होगा किराया, परिवहन निगम की यह हैं तैयारी
Sat, 17 Aug 2024 05:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:17 PM IST
सार
यूपी सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सेवा रखी है। आज 18 अगस्त रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक बहनें रोडवेज बसों में निशुल्क सफर तय कर सकेंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा बंधन पर्व को लेकर हाथरस डिपो ने खाका खींच लिया है। दिल्ली, मथुरा-बरेली मार्ग सहित अलीगढ़ रुट पर बसों के 5-5 फेरे अतिरिक्त लगवाने की व्यवस्था की है, जिससे कि यात्रियों को त्योहार पर परिवहन के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इधर, आज 18 अगस्त रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक बहनें रोडवेज बसों में निशुल्क सफर तय कर सकेंगी।
विज्ञापन
हाथरस डिपो के पास 85 बसें हैं, जोकि रक्षाबंधन पर्व पर सभी मार्गों पर निर्धारित समयों पर चलेंगी। इन बसों को निर्धारित मार्गों पर चलने के लिए डिपो के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। इन बसों के चालकों से ही त्योहार को लेकर अतिरिक्त फेर लगवाए जाएंगे। विगत के त्यौहारों को देखते हुए दिल्ली मार्ग व आगरा -अलीगढ़ मार्ग पर सबसे ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता है। इसके साथ ही मथुरा-बरेली मार्ग पर यात्रियों का कासगंज तक ज्यादा आवागमन रहता है।
विज्ञापन
इसके चलते इन सभी मार्गों पर इन बसों के चालकों से 5-5 अतिरिक्त फेर लगवाए जाएंगे, जिससे कि यात्रियों को परिवहन के दौरान आसानी से जल्दी जल्दी बसें मिल सकें। डिपो प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि सभी चालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं, जिससे कि त्योहार पर बसों के अवागमन में कोई समस्या न आ सके।
विज्ञापन