फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   free medicine distributed in animal arogya fare

पशु आरोग्य मेले में बांटी गई निःशुल्क दवाइयां

Sun, 28 Feb 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
free medicine distributed in animal arogya fare
पशु आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते सदर विधायक हरी शंकर माहौर। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक सदर के गांव गंगचौली में पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर व सीबीओ बीपी सिंह ने गाय को तिलक लगाकर व गुड़ खिलाकर किया। विधायक ने देशी गोवंशों को पालने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि देशी गोवंशों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विदेशी पशुओं से ज्यादा अच्छी होती है। उनका दूध भी अधिक पौष्टिक व ताकतवर होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष शर्मा ने किया।

पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुधन बीमा के बारे में जानकारी दी। पशु आरोग्य मेले में आसपास के गांव कैमार, बाघउ, नगला इमलिया, जलालपुर, कुम्हरई, लाडपुर, नगला ब्राह्मण, गढ़ी जैनी, सुरतपुर से पशुपालकों द्वारा विभिन्न पशुओं को लाया गया। मेले में 772 गाय, भैंस, भेड़ बकरी आदि पशुओं को चिकित्सा, बांझपन निवारण, कृमि नाशक दवाई, बधियाकरण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान किया गया। सभी रोगों की दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। मेले में डॉक्टर तनुजा, डॉ. हरपाल, पशुधन प्रसार अधिकारी जीसी शर्मा, रामबाबू शर्मा, हरवंश वशिष्ठ, अनिल शर्मा, भगीरथ, ज्योति, नरेंद्र चौहान, सुधीर कुलश्रेष्ठ, चेतन, बंटी, दिनेश, अजनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed