{"_id":"67f0090a39e9ec84640ac0fd","slug":"fraud-of-rs-2-31-crore-by-connecting-to-whatsapp-group-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: पहले व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा, फिर ठगे 2.41 करोड़ रुपये, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: पहले व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा, फिर ठगे 2.41 करोड़ रुपये, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Fri, 04 Apr 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:00 PM IST
सार
मोबाइल पर एक अन्य व्हाट्स एप ग्रुप से एफओ 2 गांधी इंडिया फाइनेंशियल क्लब ग्रुप का लिंक आया। इस ग्रुप में उनके साथ 61 अन्य लोगों को गुमराह कर जोड़ा गया। आरोपी ने बैंकों के विभिन्न खातों में लगभग 24108290 (दो करोड़ इकतालीस लाख आठ हजार दो सौ नब्बे) रुपये धोखाधड़ी करके स्थानांतरित करा लिए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर रोड निवासी एक व्यक्ति से व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नवीपुर रोड निवासी अंकित वार्ष्णेय पुत्र विजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके मोबाइल पर एक अन्य व्हाट्स एप ग्रुप से एफओ 2 गांधी इंडिया फाइनेंशियल क्लब ग्रुप का लिंक आया। इस ग्रुप में उनके साथ 61 अन्य लोगों को गुमराह कर जोड़ा गया। ग्रुप में फाइनेंशियल ट्रेडिंग की सामग्री और मैसेज का आदान-प्रदान किया गया और शेयरों में निवेश कराने के नाम पर लालच दिया गया।
विज्ञापन
ग्रुप संचालक ने बताया कि उनकी कंपनी ने भारत सरकार और अन्य संस्थाओं से हर प्रकार का लाइसेंस प्राप्त कर रखा है। आरोपी ने बैंकों के विभिन्न खातों में लगभग 24108290 (दो करोड़ इकतालीस लाख आठ हजार दो सौ नब्बे) रुपये धोखाधड़ी करके स्थानांतरित करा लिए। साइबर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन