{"_id":"570e8f904f1c1b3e5f4a6b50","slug":"four-power-plants-of-capacity-addition-in-the-district-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार बिजलीघरों की होगी क्षमतावृद्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार बिजलीघरों की होगी क्षमतावृद्धि
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे जिले के कई और बिजलीघरों की अब क्षमता वृद्धि की जाएगी। विद्युत अधिकारियों ने इन बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। प्रस्ताव पास होते ही इन बिजलीघरों पर क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो जाएगा।
गर्मी में बिजलीघरों पर अतिरिक्त लोड की मार पड़ती है। ओवरलोडिंग से या तो ओसीबी में धमाका हो जाता है या फिर ट्रांसफॉर्मरों में आग लगने की घटनाएं आए- दिन सामने आती हैं, जिससे इन समस्या से निजात पाने के लिए विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को अपने खंड में आने वाले चार बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुरसान बिजलीघर पर 8 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की जगह 10 एमवीए, चंदपा बिजलीघर पर 10 एमवीए की जगह 15 एमवीए, सोखना बिजलीघर पर पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए और पटा बिजलीघर पर पांच एमवीए के स्थान 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की जाएगी। इन बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि के बाद जहां ओवरलोडिंग के कारण होने वाले विद्युत हादसों में कमी आएगी तो वहीं उपभोक्ताओं को भी बेहतर विद्युत सप्लाई मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद क्षमता वृद्धि का काम शुरू करा दिया जाएगा।