{"_id":"689746f70878b4057a0f27f3","slug":"four-people-injured-in-two-road-accidents-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर
Sat, 09 Aug 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:32 PM IST
सार
अगसौली चौराहे पर सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। कासगंज रोड पर ही गांव नावली के पास बाइक तथा ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के दिन सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर हुई दो दुर्घटनाओं में एक अज्ञात समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 9 अगस्त को अगसौली चौराहे पर सड़क किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। संभवत वह कहीं जा रहा था और दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कासगंज रोड पर ही गांव नावली के पास दोपहर 1:30 बजे बाइक तथा ऑटो की टक्कर हो गई। इससे ऑटो में बैठे सुमित निवासी रायपुर टप्पा, अमन निवासी टीकरी कला गंभीर रूप से घायल हो गए। यहीं पर राहुल निवासी मोहल्ला नोखेल घायल हो गए। इन तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सुमित तथा अमन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन