{"_id":"646646c01ea79178f108cfa4","slug":"four-people-buried-under-debris-due-to-wall-collapse-in-storm-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंधी में दीवार गिरने से चार लोग मलबे में दबे, अलीगढ़ के युवक की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंधी में दीवार गिरने से चार लोग मलबे में दबे, अलीगढ़ के युवक की मौत, तीन अन्य घायल
Thu, 18 May 2023 09:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 09:09 PM IST
सार
कुछ लोग एक दीवार के सहारे बैठ कर बातें कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आ गई। आंधी के वेग से दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें चार लोग दब गए। एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में तेज आंधी से दीवार गिर गई। इसके सहारे बैठे चार लोग मलबे में दब गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
गांव में बुधवार की शाम को कुछ लोग एक दीवार के सहारे बैठ कर बातें कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आ गई। आंधी के वेग से दीवार भरभराकर गिर गई। इसके सहारे बैठे पुष्पेंद्र (24) मूल निवासी गांव खुशीपुरा थाना दादों जिला अलीगढ़, गांव निवासी आरिफ पुत्र लाल खां, छोटू पुत्र कोमल और रत्नेश पुत्र छोटेलाल मलबे में दबकर घायल हो गए। पुष्पेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र कई वर्ष से अपनी ननिहाल जरीनपुर भुर्रका में रह रहा था। बाकी तीनों घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन