फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four members of arms smuggling gang were caught by police

हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 14 Aug 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four members of arms smuggling gang were caught by police
हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खंडवा से हथियारों को लाकर दिल्ली-एनसीआर में करते हैं तस्करी
पिस्टल, रिवाल्वरों, कार सहित पुलिस-एसओजी टीम ने पकड़े चार शातिर बदमाश, दो फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर चार हथियार तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनके पास से 10 पिस्टल, दो रिवाल्वर सहित कार बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए शातिर दिल्ली और एनसीआर में हथियारों की तस्करी करते थे।
बुधवार को एसपी दफ्तर में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश इनोवा कार से रिवाल्वर और पिस्टल एमपी के खंडवा से लेकर यहां आ रहे हैं। बताए गए भकरोई रोड पर एसओजी और मुरसान पुलिस की टीम ने इन बदमाशों की घेराबंदी कर ली। जैसे ही कार वहां आई तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बल प्रयोग कर उसमें सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके कब्जे से नौ पिस्टल और दो रिवाल्वर बरामद की गई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कुछ समय पहले अपने साथी को एक पिस्टल बेची थी। उसे भी पुलिस ने बताए हुए स्थान से पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से आठ जिंदा कारतूस और दो कारतूस के खोखा भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में संजय उर्फ संजू उर्फ सोहनवीर पुत्र भूरी सिंह निवासी करील थाना मुरसान, धर्मेंद्र पुत्र चंदो उर्फ चंद्रवीर निवासी समदपुर थाना सादाबाद, महेश पुत्र बच्चू सिंह निवासी खरबा थाना राया मथुरा और उदयवीर पुत्र रिसाल सिंह निवासी मोतीगढ़ी थाना सादाबाद के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार बदमाशों में हरीसिंह उर्फ हरिया पुत्र सुनहरी लाल निवासी मोतीगढ़ी थाना सादाबाद और गुड्डू पुत्र कलक्टर सिंह निवासी छैपुरिया मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी नांगलोई दिल्ली का नाम है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मुरसान, एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार राघव, एसएसआई उमेश कुमार शर्मा, एसआई रामबाबू शर्मा, एचसी राजीव कुमार, राजकपूर, सवलेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय चौधरी, सचिन थामा, गुरुमीत चौधरी, विशाल चौधरी और जितेंद्र सिंह शामिल थे। इस मौके पर सीओ सिटी रामशब्द यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed