{"_id":"5fcfb7678ebc3ecfcc52ff53","slug":"four-man-injured-in-road-accident-sasni-news-ali250638935","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी, एक गंभीर जख्मी अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी, एक गंभीर जख्मी अलीगढ़ रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों में से एक को अलीगढ़, एक को जिला अस्पताल जबकि दो को इलाज के लिए सासनी सीएचसी भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक किसी ने दुघर्टना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
पहली दुर्घटना हाईवे पर हनुुमान चौकी के निकट हुई। अलीगढ़ से आ रहा एक ट्रक हाथरस की ओर से जा रहे एक कैंटर से टकरा गया। दुघर्टना के बाद चालक एवं हेल्पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। कैंटर चालक रामकुमार निवासी लक्ष्मीपुुरवा थाना रायपुरवा जिला कानपुर एवं हेल्पर बृजेश पुत्र राम साहू बाड़ीपुर धौलपुर राजस्थान कैंटर में फंस कर बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कैंटर चालक को बाहर निकलवाया और इलाज के लिए चालक को एंबुलेंस से अलीगढ़ और हेल्पर को हाथरस भेजा गया।
दूसरी दुघर्टना मंगलवार की दोपहर पराग डेयरी के निकट हुई। बबलू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी जल्लुपुरा सिहार अलीगढ़ व हरिओम पुत्र मांगीलाल निवासी मालीका नगला धनीपुर मंडी अलीगढ़ अपनी बाइक से मंगलवार की दोपहर जलेसर रोड स्थित भैंसोली हलवाई का काम करने जा रहे थे। पराग डेयरी के निकट बाइक भैंस से टकरा गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया।