फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four friends gave alcohol to brother Raped sister after making her drink

Hathras News: चार दोस्तों ने भाई को शराब पिला कर बहन से किया दुष्कर्म

Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four friends gave alcohol to brother 
Raped sister after making her drink
थाना मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 15 मई की रात भाई को शराब पिलाने के बाद उसके चार दोस्तों ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की बहन ने चारों दोस्तों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां व पिता की मौत हो चुकी है, वह तीन बहन हैं। इसमें दो की शादी हो चुकी है। छोटी बहन उसके साथ बाहर रहती थी। करीब 15 दिन पहले रिश्तेदारी में हुई शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शादी में शामिल होने के बाद भाई ने अपने साथ ही छोटी बहन को कुछ दिनों के लिए साथ रखने की बात कही थी। आरोप है कि 15 मई की रात को भाई के चार साथी रामू, धासू, राहुल व एक अन्य व्यक्ति घर आ गए। भाई को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान रामू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, धासू ने गाली-गलौज कर धमकी दी, राहुल ने छेड़खानी की है। दो दिन बीत जाने के बाद किशोरी ने यह बात अपनी बड़ी बहनों को भाई से छिपा कर बताई।
विज्ञापन

बहन के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर उसकी शादीशुदा दोनों बहन 17 मई को गांव आ गईं। पीड़ित बहन को लेकर मुरसान थाने पहुंच गईं। पुलिस से शिकायत होने के बाद किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अब सोमवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed