{"_id":"5ebee8368ebc3e90633c4c74","slug":"four-corona-patient-get-well-soon-hathras-news-ali233763274","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र सहित चार कोरोना संक्रमित हुए ठीक, घर में किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र सहित चार कोरोना संक्रमित हुए ठीक, घर में किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में चार और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। यह लोग कोरोना से स्वस्थ होकर अब अपने घर पहुंच गए हैं। अभी यह होम क्वारंटीन रहेंगे। इनके साथ ही अब जिले में कोरोना के 12 केस एक्टिव हैं। इनमें से आठ माह के एक बच्चे सहित दो का अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज और 10 का यहां मुरसान स्थित कोविड-1 हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक कोरोना के 20 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें चार जमाती स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले दिनों एक कैंसर पीड़ित कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था तो उन्हें शहर के अग्रवन गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया था। अब उनकी बाद की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर से उनके घर भेज दिया गया है। उनके परिवार के 10 अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इन सभी का अभी उपचार चल रहा है। वहीं लाला का नगला में एक पिता-पुत्र भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों को उपचार के लिए मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सासनी के एक युवक को भी कोरोना संक्रमित मिलने पर कोविड-1 अस्पताल मुरसान में ही दाखिल कराया गया था। अब पिता-पुत्र और उक्त युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है और इन तीनों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में अब चार और रोगी स्वस्थ हो गए हैं और इन्हें इनके घर भेज दिया गया है। फिलहाल वह होम क्वारंटीन रहेंगे।
38 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
हाथरस। जिले में शुक्रवार को 38 नमूनों की रिपोर्ट आई। यह सभी लोग निगेटिव पाए गए। इस पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
- चार रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें लोग लोग लाला का नगला, एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति व एक सासनी का है। अब जिले में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम