फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four arrest in firing case

नगला घनी में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार नामजदों को किया गिरफ्तार

Fri, 22 May 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
four arrest in firing case
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला घनी में बीते दिनों हुई मारपीट के दौरान हुई फायरिंग की घटना के मामले में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को नौगांव बंबा के निकट से गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्तों को अब न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कोतवाली पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल और सीओ योगेश कुमार के पर्यवेक्षण में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जब प्रभारी निरीक्षक सादाबाद डीके सिसौदिया और एसआई मोहित राणा मय पुलिस फोर्स के उक्त मामले में धारा 147, 148, 149, 307, 323 और 506 में नामजद लोगों की तलाश कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त आंसू पुत्र उत्तम सिंह, गोविंद उर्फ गिन्ना पुत्र उत्तम सिंह, राहुल पुत्र बनी सिंह, रोहितास उर्फ रोहित पुत्र विक्रम सिंह निवासी नगला घनी सादाबाद नौगांव नाले के पुल मथुरा सादाबाद रोड पर कहीं जाने के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पर चारों नामजदों को बताए गए स्थान से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed