फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four accused of vehicle theft arrested, two bikes recovered

Hathras News: वाहन चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद

Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four accused of vehicle theft arrested, two bikes recovered
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को वाहन चोरी के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनके पास से तीन तमंचा, पांच कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले से ही आपराधिक इतिहास बताया जाता है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करते हैं और उनके इंजन नंबर को खुर्द-बुर्द कर नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं। गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र व रॉकी शातिर अपराधी हैं। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट आदि संगीन धाराओं में हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




रॉकी उर्फ राकेश पुत्र अशोक कुमार निवासी नगला अनी मुरसान के खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। रवि पुत्र विजय सिंह निवासी मई थाना इगलास अलीगढ़ के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। रवि उर्फ करन पुत्र दलवीर सिंह निवासी सूरज थाना राया मथुरा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुष्पेंद्र उर्फ नैना पुत्र श्यामसुंदर निवासी पुरना थाना इगलास अलीगढ़ के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed