{"_id":"68bc27441fae922d8b05c2d5","slug":"former-district-president-of-hathras-bjp-case-registered-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की जान को खतरा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की जान को खतरा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
Sat, 06 Sep 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:51 PM IST
सार
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यहीं षडयंत्रकारी लोग किसी अज्ञात महिला को आगे करके उनके खिलाफ झूठा और मनगढ़ंत मुकदमा लगवाकर उनसे अनुचित आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं और उनकी छवि को धूमिल कर राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य को अपनी हत्या का डर सता रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि विरोधियों द्वारा साजिश कर एक गुमनाम महिला के जरिये फर्जी पत्र वायरल किया गया था। अब इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
वसुंधरा एन्क्लेव निवासी गौरव आर्य ने कहा है कि वह युवा अवस्था से ही राजनीति में सक्रिय हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे हैं। अब कुछ लोग इसी कारण से उनसे राजनीतिक द्वेष मानते हैं। वह भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर है। इस बात को विरोधी सहन नहीं कर पा रहे हैं। उनके सरकारी गनर को हटवाकर उनकी हत्या कराने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यहीं षडयंत्रकारी लोग किसी अज्ञात महिला को आगे करके उनके खिलाफ झूठा और मनगढ़ंत मुकदमा लगवाकर उनसे अनुचित आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं और उनकी छवि को धूमिल कर राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने पर आमादा हैं। भविष्य में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। साजिशकर्ता ही उनकी हत्या के पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन