{"_id":"68028b57d64a013c7701bae7","slug":"former-delhi-municipal-corporation-employee-dies-under-suspicious-circumstances-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिल्ली नगर निगम के पूर्व कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, पुत्र ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिल्ली नगर निगम के पूर्व कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, पुत्र ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 18 Apr 2025 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:56 PM IST
सार
राजपाल सिंह दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर में रहते थे। 17 अप्रैल को वह अपने गांव ढड़ौली आए हुए थे। गांव आने के बाद राजपाल सिंह की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन
राजपाल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव ढड़ौली में दिल्ली नगर निगम के पूर्व कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
राजपाल सिंह (60) पुत्र रामखिलाड़ी दिल्ली नगर निगम में तैनात थे। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व नौकरी छोड़ दी थी। राजपाल सिंह दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर में रहते थे। 17 अप्रैल को वह अपने गांव ढड़ौली आए हुए थे। गांव आने के बाद राजपाल सिंह की अचानक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दिल्ली में उनके पुत्र सोनू के अलावा भाई भगवान सिंह को भी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र सोनू और भाई भगवान सिंह की पत्नी नीतू देवी हाल निवासी जेजे कॉलोनी नई दिल्ली 18 अप्रैल की सुबह गांव ढड़ौली पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र सोनू ने पिता की जहर देकर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। 18 अप्रैल की शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम राजपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन