फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Formation of Bharatiya Kisan Union Chaudhary Charan Singh

Hathras: भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का गठन, धर्मेंद्र वधौतिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 05 Aug 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:23 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन का एक और नया संगठन का गठन हुआ है, जिसका नाम भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह रखा गया है। चौधरी वधौतिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Formation of Bharatiya Kisan Union Chaudhary Charan Singh
सादाबाद में सलेमपुर रोड पर आरएस गार्डन मौजूद किसान एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र वधौतिया - फोटो : स्वयं

विस्तार

सादाबाद के सलेमपुर रोड स्थित आरएस गार्डन में 5 अगस्त को किसानों की बैठक हुई। यहां किसानों के नये संगठन भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह गुट का गठन किया गया। चौ. धर्मेंद्र वधौतिया को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन


भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. धर्मेंद्र वधौतिया ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से निभाएंगे। किसानों की समस्याओं को हल कराने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन में सभी की सलाह से कामकाज होगा।
विज्ञापन


बैठक में नये संगठन के मुख्य संरक्षक केपी सिंह ठेनुआं बनाए गए। इस मौके पर चौ. मोहन सिंह, सूबेदार मेजर एनपी सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, सौदान सिंह, रमाकांत सारस्वत, माधव सेठ, देवा पहलवान, नाजिम भाई आदि थे। बैठक में आगरा, हाथरस, एटा, अलीगढ़ और मथुरा के साथ गाजियाबाद, नोएडा के किसान भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed