फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Forgot to switch off heater, house caught fire

Hathras News: आलू उबलने रखकर हीटर बंद करना भूले, मकान में लगी आग, सामान-कपड़े जलकर राख

Thu, 12 Dec 2024 09:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

बच्चों ने हीटर जलाकर आलू उबलने के लिए रख दिए। परिवार के सभी लोग अपने दूसरे मकान पर चले गए। कुछ देर बाद जब आकर देखा तो दूसरी मंजिल पर आग की लपटें निकल रही थीं।

विज्ञापन
Forgot to switch off heater, house caught fire
नगला मियां में आग लगने के बाद पहुंची दमकल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित नगला मियां के एक मकान में अचानक आग लग गई। 11 दिसंबर देर रात को आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक मकान का काफी सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

 
शहर के आगरा रोड स्थित पॉलिटेक्निक के सामने नगला मियां में उर्मिला देवी पत्नी चुन्नीलाल अपने बच्चों के साथ रहती हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर बच्चों ने हीटर जलाकर आलू उबलने के लिए रख दिए। इस दौरान परिवार के सभी लोग अपने दूसरे मकान पर चले गए। कुछ देर बाद जब उर्मिला देवी लौटीं तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें निकल रही हैं। 
विज्ञापन


आगरा रोड पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए। तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक ऊपरी मंजिल पर रखा सामान व कपड़े आदि जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed