{"_id":"57a0f2de4f1c1be84f2b8ed6","slug":"forest-consolidation-and-pwd-officials-cancel-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन, चकबंदी और पीडब्ल्यूडी अफसरों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन, चकबंदी और पीडब्ल्यूडी अफसरों का कटेगा वेतन
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
officials cancel, pay
- फोटो : amar ujala
कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने मंगलवार को तहसील दिवस में अपने तेवर दिखाए तो अधिकारियों को पसीना छूटने लगा। तहसील दिवस से गायब वन, चकबंदी और पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियाें का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
अधिकारियों का उपस्थिति रजिस्टर अपूर्ण देख अधिकारियों पर बिफर पड़े। जमकर क्लास लगाई। फटकार सुनकर कई अफसरों की घिग्घी बंध गई। आयुक्त के साथ ही पहुुंचे डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाएं।
कमिश्नर ने फरियादियों से बात शुरू की। चकबंदी विभाग की शिकायत पर चकबंदी अधिकारी का नाम पुकारा गया तो वह गायब थे। वन विभाग के एसडीओ तथा एडीओ पीडब्ल्यूडी के गायब रहने पर उनका वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अधिकारियों का उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया। यह अपूर्ण देख वह कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर बिफर पड़े। कइयों को डांटा। कुल 59 शिकायतें आई जिनमें 7 का निस्तारण हुआ।