{"_id":"6ad14687e8401363a405d5f5","slug":"food-department-conducts-raids-collects-five-samples-including-one-of-sonpapdi-hathras-news-c-56-1-hts1004-155757-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद्य विभाग ने की छापेमारी, सोनपपड़ी समेत पांच नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद्य विभाग ने की छापेमारी, सोनपपड़ी समेत पांच नमूने लिए
Fri, 16 Oct 2026 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में किराना व्यापारी के यहां से नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : Department
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में लक्ष्मी पन्ना फर्म की दुकान से सोनपापड़ी के नमूने लिए। इस कार्रवाई से मिष्ठान्न विक्रेताओं में खलबली मच गई। टीम ने कुल पांच नमूने भरे।
टीम ने सादाबाद और सिकंदराराऊ में भी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज कुमार सिंह तोमर के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई। टीम ने कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। कमला बाजार से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम सादाबाद पहुंची। यहां जलेसर रोड पर गगन ट्रेडर्स से साबूदाना का नमूना भरा गया। खाद्य कारोबारी अमित गुप्ता की दुकान से समा चावल का नमूना भी संग्रहित किया गया।
मिड-डे मील के नमूने
हसायन में प्राथमिक विद्यालय से मिड-डे मील (एमडीएम) के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। मनोज तोमर ने बताया कि संग्रहित किए गए सभी नमूनों को जांच प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां इनका मुक्त परीक्षण और विश्लेषण किया जाएगा। यह कार्रवाई मिलावट रोकने के लिए आवश्यक है।