फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fog... long distance buses delayed, passengers troubled

Hathras News: कोहरा.. लंबी दूरी की बसें हुईं लेट, यात्री परेशान

Mon, 29 Dec 2025 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fog... long distance buses delayed, passengers troubled
घने कोहरे के कारण लंबी दूरी का सफर तय करने वाली बसें लेट हो रहीं हैं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात घना कोहरा होने से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे हरिद्वार, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाली बसें दो से चार घंटे की देरी से चलीं। यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

हाथरस रोडवेज डिपो से रात के समय लंबी दूरी की लगभग 14 बसों का संचालन किया जाता है। ये बसें हरिद्वार, मुरादाबाद, दिल्ली सहित अन्य शहरों तक जाती हैं। शनिवार रात घने कोहरे के कारण आगरा हाईवे पर बसों की गति काफी धीमी रही, जिससे बसों के पहुंचने में लंबा समय लग गया। यही हाल उधर से आने वाली बसों का रहा।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि उन्हें बसों के समय को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। कुछ यात्रियों को मजबूरी में अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कई लोग देर रात तक बस स्टैंड पर ही बैठे रहे। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों की गति नियंत्रित रखी गई। दृश्यता कम होने के कारण बसों को बेहद सावधानी से चलाया गया, जिससे देरी होना स्वाभाविक था। मौसम साफ होते ही संचालन सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण किसी बस का संचालन निरस्त नहीं किया गया। सिर्फ बसें देरी से पहुंचीं हैं। हाथरस से आगरा होकर लंबी दूरी तय करने वाली बसों के विलंब से चलने के कारण परेशानी हुई है।
-मंगेश कुमार, प्रभारी एआरएम हाथरस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed