{"_id":"6a88bfc456a5b0f76e00da75","slug":"flywheel-bursts-while-repairing-engine-mechanic-dies-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103178-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इंजन सही करते समय फटा व्हील, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इंजन सही करते समय फटा व्हील, मिस्त्री की मौत
Sat, 22 Aug 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
वइ इंजन, जिसका व्हील टूटने से मिस्त्री की मौत हो गई। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : Villager
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में शुक्रवार सुबह डीजल इंजन की मरम्मत करते समय व्हील फटने से 60 वर्षीय मिस्त्री रामकिशन पुत्र सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंजन मालिक 32 वर्षीय दीपक पुत्र रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव ऊसवा निवासी रामकिशन डीजल इंजन की मरम्मत का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह गांव में ही दीपक के यहां इंजन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इंजन का व्हील तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रामकिशन और दीपक घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रामकिशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि इंजन का व्हील पहले से चटका हुआ था, जिसके कारण हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।