फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Flood threat looming over Midhavali

Hathras News: मिढ़ावली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Tue, 18 Jul 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Flood threat looming over Midhavali
सादाबाद में यमुना एक्सप्रेसवे के मिढ़ावली कट तक पहुंचा यमुना का पानी। संवाद - फोटो : samvad
मथुरा जिले की सीमा से सटे तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली पर अब यमुना में आ रही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा और प्रभावी हो गया है। जल स्तर पर नजर बनाए रखने के लिए हालांकि गांव में लेखपालों की तैनाती की गई है, लेकिन ग्रामीण जलस्तर को देखकर परेशान हैं।
विज्ञापन






भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना उफान पर है। राजधानी ही नहीं यमुना के तटीय क्षेत्रों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। मथुरा जिले की सीमा से सटा क्षेत्र का गांव मिढ़ावली भी यमुना के किनारे बसा है, इसलिए इस गांव के लोग बढ़ते जलस्तर को देख बेचैन है। यमुना का पानी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन




बीते चार दिनों में पानी बढ़कर वनखंडी महादेव मंदिर के निकट पहुंच गया है। यमुना का पानी गांव की तरफ ऐसे ही बढ़ता रहा तो दो-चार दिनों में पानी गांव में घुस जाएगा।इससे गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा आने वाले दो-तीन दिनों में भयंकर बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बाढ़ की संभावना को देख ग्रामीणों की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। जलस्तर की निगरानी करने के लिए 8- 8 घंटे के लिए 3 लेखपालों की तैनाती की गई है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की है। दूसरी ओर एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि गांव मिढ़ावली में जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई है।




मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले 72 घंटे अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। इससे यमुना नदी का जल स्तर और बढ़ सकता है। लिहाजा लोगों को सलाह दी गई है कि लोग बाढ़ के पानी में नहाने का प्रयास न करें और सेल्फी इत्यादि लेने से बचें। इससे लोगों की जान के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। आने वाले दिनों में जल स्तर बढ़ने के मद्देनजर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed