फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Flirting young woman stabbed at protest

छेड़खानी के विरोध पर युवती को चाकू मारा

Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Flirting young woman stabbed at protest
आरोपी ने युवती के पिता की कार के शीशे भी तोड़े - फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक आरोपी ने युवती को चाकू मार दिया। बचाव में आई युवती की मां के हाथ में भी चाकू लगा है। इतना ही नहीं बौखलाए आरोपी ने युवती के पिता की कार के शीशे भी तोड़ दिए। उपद्रवी पर काबू पाने के लिए गांव के लोगों को इकट्ठा होना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घायल युवती का उपचार जिला अस्पताल में कराया है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का कहना है कि आरोपी युवक शादीशुदा है और पड़ोस में रहता है। बीते कई दिन से वह युवती का पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को युवती अपनी मां और बहन के साथ गांव में धान पीटने गई थी। घर को लौटते समय युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां और बहन ने विरोध शुरू कर दिया। युवक को काफी खरी-खोटी सुनाई गई। इससे बौखलाया युवक अपने घर गया और चाकू ले आया।

उसने युवती के घर पहुंचकर पहले कार के शीशे तोड़े, फिर युवती पर चाकू से प्रहार करने पर आमादा हो गया। बचाव में युवती के परिजन बीच में आ गए। चाकू का एक वार युवती की पीठ में लगा है। वहीं चाकू छीनने की जद्दोजहद में युवती की मां का हाथ भी जख्मी हो गया है।


इंस्पेक्टर चंदपा वीरेंद्र कुमार भारती का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। युवती का मेडिकल कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed